करीना हैं बहुत बोरिंग, प्यार में कुछ इंटरेस्टिंग नहीं करतीं!
करीना कपूर के साथ बैठे इमरान खान ने कहा कि उन्होंने बहुत से ऐसे दीवानगी भरे काम किये हैं। उन्होंने अपने प्यार के चलते एक लड़की के परिवार वालों को मनाने के चक्कर में चेन्नई तक का सफर तय किया है और उसके बाद उन्होंने उस लड़की के घरवालों के साथ रहकर उन्हें मनाने की भी कोशिश की है। हालांकि इमरान खान अपनी उस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन इसके बावजूद आज भी उन्हें ये बात याद है और उन्हें इस बात पर कोई शर्मिदंगी नहीं है। करीना कपूर ने तो साफ साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसे काम नहीं किये हैं और ना ही सैफ ने ऐसा कुछ किया है। दोनों ही बहुत मैच्योर हैं और दोनों को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
करीना कपूर और इमरान खान की साथ में ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म एक मैं और एक तू में नज़र आए थे। दोनों की ये फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बापवजूद फिल्म में इनकी जोड़ी लोगों को जरुर पसंद आई। इसीलिये दोनों को लेकर एक बार फिर से करन जौहर गोरी तेरे प्यार में फिल्म बना रहे हैं। करन जौहर ने तो यहां तक कहा कि उन्हें ये जोड़ी इतनी पसंद है कि उन्हें लगता है कि दोनों की एक दूसरे के साथ शादी होने चाहिए थी। क्योंकि ऑनस्क्रीन तो दोनों बेहतरीन दिखते ही हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन भी इनकी जोडी़ बेहतरीन है।


Click it and Unblock the Notifications
