हिरोईन के लिए गणपति के दरबार में करीना
21 सितंबर को करीना का जन्मदिन है, इस दिन का करीना को बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन इस बार यह दिन उनके लिए पहले से भी ज्यादा खास होने वाला है, वजह है करीना की फिल्म हिरोईन, जो कल ही थियेटर पहुंच रही है। इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने वाली करीना ने दावा किया है कि हिरोईन को देखने के बाद लोग तो इसे नेशनल अवार्ड देने की जिद करेंगे। करीना और मधुर भंडारकर, जो कि हिरोईन के निर्देशक हैं, ने मिलकर जमकर हिरोईन का प्रमोशन किया है। कोई टीवी शो, कोई डेली सोप ऐसा बचा नहीं होगा जहां करीना ने हिरोईन के कसीदे नहीं पढ़े।
लेकिन कहते हैं ना कि बिन दाता से सब कुछ सूना होता है इसलिए अपनी फिल्म की कामयाबी की आखिरी गुहार लगाने करीना पहुंची गणेश जी के शरण में। नवीं मुंबई के गणेश पंडाल में पहुंचकर सबसे पहले करीना ने बाबा के दर्शन किये और उनसे अपनी कामयाबी का आशिर्वाद मांगा।करीना के साथ मधुर भंडारकर भी थे। बुधवार से ही गणेश उत्सव शुरू हुआ है। पिंक कलर की साड़ी पहने जब करीना गणेश पंडाल के अंदर पहुंची तो वहां लोगों का तांता लग गया हर कोई बस करीना की एक झलक पाने को बेताब दिखा। करीना ने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद दिया और इल्तजा की सब लोग उनकी फिल्म हिरोईन को एक बार जरूर देखें।
मीडिया से बात करते हुए करीना ने कहा कि उन्होंने और मधुर ने अपना काम कर दिया है अब फैसला जनता के हाथ में है। बाबा की कृपा रही उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। फिल्म हिरोईन में करीना के साथ रणदीप हुड्डा भी है। फिल्म का गाना हलकट जवानी पहले ही काफी हिट हो चुका है। देखते है बॉक्सऑफिस पर हिरोईन क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications












