..................... Kareena launches own website | करीना ने अपनी वेबसाइट लांच की - Hindi Filmibeat

करीना ने अपनी वेबसाइट लांच की

Kareena
जहां हर सितारा सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के पीछे भाग रहा है वहीं एक अभिनेत्री ने अपनी ही वेबसाइट शुरू कर डाली है। जी हां वो अभिनेत्री है आप सब की चहेती करीना कपूर । करीना का वादा है कि वह अपने प्रशंसकों के लिए इस वेबसाइट पर नियमित रूप से लिखती रहेंगी। करीना ने कहा "यह मेरी अपनी साइट, मेरी अपनी जगह है। मुझे इस पर अपने प्रशंसकों के लिए संदेश देने का विचार पसंद आया। मैंने प्रशंसकों के लिए एक विशेष फेन बुक बनाई है, जहां वे मुझे सीधे अपनी बात लिख सकेंगे।"

करीना ने अपनी वेबसाइट 'करीना कपूर डॉट मी' पर लिखा है, "'क्लब करीना' मेरे प्रशंसकों का आधिकारिक क्लब है। फेसबुक और ट्विटर पर भी इसे देखा जा सकता है।"करीना हाल ही में 'फीफा 1 गोल' अभियान से जुड़ गई हैं। यह 'सभी के लिए शिक्षा' का एक अंतर्राष्ट्रीय अभियान है। वह इस अभियान से जुड़ने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। वह मैट डैमन, जेसिका अल्बा, केविन स्पेसी और हिलेरी क्लिंटन के साथ इस अभियान में शामिल हुई हैं। उन्हें विश्वास की उनकी वेबसाइट से इस अभियान को लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X