करीना कपूर हैं एक्ट्रेस नंबर वन

आज बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस की बात करें तो ये फैसला कर पाना मुश्किल है कि नंबर वन पर कौन है कोई विद्या बालन का नाम लेता है तो कोई करीना कपूर। किसी की पसंद कैटरीना कैफ है तो कोई प्रियंका को चाहता है।

बात शुरू करते है विद्या बालन से पिछले साल पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म से आज विद्या हर तरफ छाई हुईं हैं। 'द डर्टी पिक्चर' की सिल्क के जादू को विद्या ने एक बार फिर से जिंदा कर दिया है। इस अदाकारा ने साबित कर दिया है कि वो अकेले ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं। विद्या को अब हर कोई यह कहने लगा है कि अब उन्हें अपना नाम विद्या बालन खान रख लेना चाहिए। विद्या ने भी इस बात का जवाब दिया है कि बॉलीवुड के खान चाहें तो अपने नाम के आगे बालन लिखना शुरू कर दें। मैं तो विद्या बालन थी, हूं और रहूंगी। आज कई एक्ट्रेस विद्या के नाम का लोहा मान रही हैं। सफलता के इस दौर में भी विद्या के पैर जमीन पर ही हैं इस बाला ने कहानी फिल्म के लिए काम शुरू कर दिया है इसके अलावा एक और फिल्म घनचक्कर के लिए हांमी भर दी है।

वैसे बॉलीवुड की बॉर्बी डॉल कैटरीना कैफ भी पिछे नहीं हैं, पिछले साल कैट ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया उनकी फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा हिट रही। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा था कि कैट ही बॉलीवुड की नंबर वन स्टार हैं। इनके आयटम नंबर्स ने भी काफी धूम मचा रखी है। यह साल कैट का ही रहने वाला है क्योंकि इस साल कैट की तीन बड़ी फिल्में आने वाली है वो भी तीन खान यानी सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान। अब देखने वाली बात यह है कि कैट इन फिल्मों में अपनी अदाकारी का कमाल दिखा पाती हैं या नहीं क्योंकि इनकी हर फिल्म का सारा क्रेडिट मेल एक्टर ही ले उड़ते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो 7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा के काम की तारी फ हुई है लेकिन फिल्म डॉन 2 में वह शाहरुख खान के सामने दब कर रह गईं। जनवरी में रितिक रोशन के साथ उनकी फिल्म अग्निपथ आने वाली है हो सकता है ये प्रियंका के लिए निर्णायक फिल्म साबित हो। इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म बर्फी में भी काम कर रही हैं। और उनकी एक फिल्म शाहिद कपूर के साथ भी निर्माणाधीन है। तो ये फिलहाल नंबर वन की दौड़ से काफी पिछे ही हैं।

अब आते हैं कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर पर, अगर बेबो की बात करें तो इनकी सलमान के साथ पिछले साल मेगा हिट फिल्म बॉडीगार्ड रिलीज हो चुकी है। इसके बाद रॉ वन भी हिट रही। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार किया। इस हिसाब से सफल एक्ट्रेस की बात करें तो यह ताज करीना को ही जाता है। लेकिन इन फिल्मों में इनकी अदाकारी सामान्य ही रही सारा अभी वो मधुर की फिल्म हिरोईन के लिए काम कर रही है जिसमें वो लीड रोल में नजर आएंगी। हाल में इमरान खान के साथ करीना की नई फिल्म एक मैं और एक तू आ रही है। इसके बाद सैफ अली खान के साथ एजेंट विनोद मार्च में पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। हिरोइनों की इस रेस में करीना ही हैं जिन्होंने बॉलीवुड के पांच खानों के साथ काम किया है। और बॉलीवुड में करीना ही निर्देशकों की पहली पसंद बनी हुईं है इससे यह तय है कि आज बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस करीना ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X