करीना-सैफ का हनीमून ट्विटर पर!

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर, जो हाल ही में पटौदी खानदान की बहू बनी हैं, ने अपने नवाब पति सैफ अली खान के साथ अपनी हनीमून की तस्वीरें खुद ही ट्विटर पर ट्वीट की हैं। करीना कपूर वो पहली अभिनेत्री होंगे जिन्होंने अपने हनीमून की तस्वीरें खुद ही ट्विटर पर डालकर लोगों को चौंका दिया है। शादी से पहले तो करीना और सैफ ने कभी भी एक दूसरे के बारे में कुछ भी कहने से कोताही बरती और शादी होते ही दोनों अपने रिश्ते को लेकर इतने खुल गये कि अपने हनीमून की तस्वीरें तक ट्विटर पर सार्वजनिक कर दीं।

करीना कपूर और सैफ अली खान पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ डेट कर रहे थे लेकिन शादी के बंधन में पिछले साल ही बंधे। फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान करीना और सैफ अली खान के बीच नजदीकियां बढ़ीं उसके बाद एक फैशन शो के दौरान सैफ ने सबके सामने कहा कि वो और करीना एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। शादी के बार करीना कपूर ने मीडिया से कहा "मुझे नहीं लगता कि कुछ भी बदला है। अगर आप प्यार में हैं और खुश हैं तो बस यही मैटर करता है। मैं शादी संस्थान में विश्वास रखती हूं। ये सच है कि मैं और सैफ एक दूसरे से प्यार करते हैं और हम अपनी पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं।"

अपनी शादी के बाद करीना कपूर ने अपनी और सैफ की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डाली हैं। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि किस तरह हाथ में शैंपेन का ग्लास लिये सैफ ने बडे ही प्यार से करीना को पकड़ रखा है और एक दसेवीर में आप देखेंगे कि एक सेलिब्रिटी होने के बावजूद करीना कितने प्यार से अपने पति के लिए किचन में खाना बना रही हैं। उनके चारों तरफ खाने के कई व्यंजन रखे हैं और वो हाथ से अपनी जुल्फें भी पीछे कर रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर इनके प्यार की गहराई का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X