सैफ की फिल्म में हीरोईन कोई और, आइटम बनेंगी करीना!
सैफ अली खान और उनकी बेगम करीना कपूर की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। लेकिन इसके बावजूद करीना कपूर और सैफ की जोड़ी को चाहने वालों की भी कमी नहीं है। सैफ और करीना ने एक साथ अभी तक कई फिल्में की हैं और अब खबर है कि अब सैफ की आने वाली फिल्म हैप्पी एंडिंग में भी सैफ और करीना कपूर नज़र आने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म में सैफ अली खान की हिरोइन करीना नहीं बल्कि इलियाना डी क्रूज हैं और करीना कपूर ने फिल्म में सिर्फ एक आइटम नंबर किया है।
हैप्पी एंडिंग फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जो कि अगले साल रिलीज होगी। हैप्पी एडिंग में सैफ अली खान सिर्फ एक एक्टर ही नहीं हैं बल्कि इस फिल्म के निर्माण से भी सैफ अली खान जुड़े हुए हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों काफी समय बद एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। सैफ-करीना की आखिरी फिल्म थी एजेंट विनोद जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों की जोड़ी लोगों को रियल लाइफ में भी काफी पसंद आती है। लेकिन जहां तक ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री की बात है तो दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री कुछ खास नहीं जमती। अभी तक करीना कपूर के इस आइटम डांस की खबर कंफर्म नहीं हुई है लेकिन करीना कपूर ने कहा है कि वो सैफ अली खान की फिल्म में काम तो कर रही हैं। लेकिन आइटम डांस की खबर कंफर्म नहीं है।
वैसे अभी तक करीना कपूर ने जिस भी फिल्म में आइटम डांस किया है वो आइटम डांस हमेशा ही हिट रहा है और लोगों को काफी पसंद आया है। अब सैफ अली खान की फिल्म में करीना का आइटम सॉंग क्या रंग दिखाता है ये तो सॉंग की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications