OUCH.. अजय देवगन की फिल्म को.. तीन टॉप एक्ट्रेस ने किया REJECT
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय के अपोजिट हैं इलियाना डिक्रूज.. जिनके साथ हॉट सीन्स के काफी चर्चे भी हैं। बहरहाल, खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए इलियाना डाइरेक्टर की पहली पसंद नहीं थीं।
'दबंग 3' की धमाकेदार कास्ट.. सलमान के साथ ये दो एक्ट्रेस FINAL
जी हां, इलियाना से पहले यह रोल करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ को भी ऑफर किया गया था। लेकिन तीनों ही एक्ट्रेस ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। जहां करीना और कैटरीना ने डेट्स की परेशानी बताई.. वहीं ऐश की वजह सामने नहीं आई।

खुद फिल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मैं करीना और कैटरीना दोनों के पास फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर गया था। उन्हें कहानी पसंद आई, लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम थी। फिर मैं इलियाना के पास गया.. कहानी सुनकर वह काफी उत्साहित थीं.. साथ ही तारीख भी मैच कर गई। तो हमने उन्हें फाइनल कर लिया।
बहरहाल, अजय देवगन की यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications