..................... Bollywood celebrities at Priyanka Chopra father prayer meet - Hindi Filmibeat

देखें- करीना, करिश्मा शामिल हुईं प्रिंयका के पिता की शोक सभा में

प्रिंयका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के निधन पर शोक जताने के लिए मंगलवार को दोपहर में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे। डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन कैंसर के चलते सोमवार 10 जुलाई को हुआ और उसके बाद से प्रिंयका चोपड़ा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। प्रिंयका के पिता का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम को मुंबई के ओशीवरा शमशान घाट में हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज वहां पर मौजूद थे। मंगलवार को दोपहर में प्रिंयका चोपड़ा के पिता के लिए शोक सभा रखी गयी और उस सभा के दौरान इंडस्ट्री के सभी बड़े सेलिब्रिटी वहां पर आए और अशोक चोपड़ा जी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।

बॉलीवुड के जाने माने चेहरे जिनमें ऋषी कपूर, नीतू कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, लारा द्त्ता और दिया मिर्जा इस शोक सभा के दौरान नज़र आए। हैरानी की बात है कि सबकी सोच से परे प्रियंका चोपड़ा की राइवल स्टार्स करीना कपूर भी अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ प्रिंयका चोपड़ा को सांत्वना देने वहां पहुंची। ये शोक सभा मुबई के विले पारले में स्थित जे डब्ल्यू मेरियट में रखी गयी थी।

मधुर भंडारकर, रोहित शेट्टी, राकेश रौशन जैसे बड़े-बड़े फिल्ममेकर भी वहां पर मौजूद थे। स्वर्गीय अशोक चोपड़ा की पत्नी मधु चोपड़ा, बेटा सिद्धार्त और उनकी लाडली बेटी प्रिंयका चोपड़ा ने सभी आने वाले लोगों का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। आइये देखतें हैं और कौन कौन सेलिब्रिटी पहुंचा प्रियंका के पिता की शोक सभा में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X