..................... करीना कपूर खान ने दिल्ली में फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग की पूरी | Kareena Kapoor wraps up Laal Singh Chaddha Delhi shoot, co-starring Aamir Khan - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंसी के बीच, करीना कपूर खान ने दिल्ली में फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग की पूरी!

एक तरफ़ सिनेमाप्रेमी आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही प्रोडक्शन में चीज़ों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

करीना सितंबर के आखिरी सप्ताह में शूटिंग के बचे हुए हिस्सों को पूरा करने के लिए दिल्ली रवाना हुई थीं जिसे उन्होंने बीते दिन पूरा कर लिया है।

Laal Singh Chaddha

नए सामान्य को अपनाते हुए और सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए, आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। और करीना की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए, शूटिंग के दौरान सावधानी और सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन किया गया है।

पिछले साल आमिर ने फिल्म से करीना का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया था, जिसमें अभिनेत्री सलवार कमीज़ और बिंदी के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। और तब से, प्रशंसक फिल्म से जुड़े हर अपडेट अपनी नज़र बनाये हुए है।

आमिर और करीना की जोड़ी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। 3 इडियट्स के साथ उन्होंने जहां बॉक्स ऑफिस पर राज किया था वहीं तलाश के साथ लोगों के दिल पर राज किया।

'लाल सिंह चड्ढा' अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म के लिए म्यूजिक बनाया है प्रीतम ने और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है। यह 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।

फिल्म 2020 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से टाल दी गई है। अब यह 2021 में आएगी। लेकिन फिलहाल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X