एक साथ दिखे करीना-तुषार
करीना कपूर और तुषार कपूर काफी अच्छे दोस्त है। काफी समय से दोनो के बीच में मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए जब मौका मिला तो दोनों घूमने निकल पड़े।
उन दोनों को साथ देखना लोगों के लिए आश्चर्य से कम नहीं था। करीना को सैफ अली खान से फुर्सत ही नहीं मिलती है जो वो अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकें।
सूत्रों के अनुसार करीना और तुषार ने एक साथ डिनर किया और काफी लम्बी बातचीत की। एक दूसरे का सुख दुख बांटा। गौरतलब हो कि तुषार की पहली हीरोइन करीना कपूर ही थी जिन्होने फिल्म मुझे कुछ कहना है में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications