करीना ने कहा ढेर सारा खाना खाकर मनाउंगी करवा चौथ, व्रत नहीं!
करीना कपूर ने अपने इवेंट में कहा "मैं व्रत में विश्वास नहीं रखती। किसी के भूखे रहने से किसी की उम्र कैसे बढ़ सकती है। मैं करवा चौथ का व्रत नहीं रखूंगी। बल्कि ढ़ेर सारा खाकर और अपनी फिल्म का प्रमोशन करके करवा चौथ सेलिब्रेट करुंगी।" करीना ने ये भी कहा कि वो भू्खी नहीं रह सकतीं। तो कुल मिलाकर करीना कपूर खान ने तो इस खबर को झुठला दिया कि वो करवा चौथ का व्रत करने वाली हैं। क्योंकि कुछ ही दिन पहले अखबार में ये खबर छपी थी कि करीना इस साल करवा चौथ का व्रत रखेंगी। अब जब करीना ने कह दिया है कि वो करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही हैं तो इसपर कोई शक की गुंजाइश ही नहीं है।
वैसे भी हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि करीना अब कपूर नहीं बल्कि करीना कपूर खान हैं। भले ही वो अपने नाम के साथ दोनों सरनेम यूज करें लेकिन इसके बावजूद धर्म तो वो खान का मानेंगी और रीती रिवाज भी खान फैमिली के ही फॉलो होंगे। ऐसे में करीना को भी दोष देना गलत होगा। करीना कपूर के पहले व्रत को लेकर मीडिया काफी उत्साहित हो रही थी साथ ही करीना के फैन्स को भी लग रहा था कि पहले व्रत पर आखिर सैफ करीना को क्या तोहफा देंगे। लेकिन अब इस खबर को सुनने के बाद जरुर करीना के फैन्स का उत्साह खत्म हो गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications












