सैफ ने कहा सारा की मदद करीना नहीं कर सकतीं!

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान का वजन काफी ज्यादा है सैफ भी अपनी बेटी के बढ़े हुए वजन को लेकर थोड़ा तो चिंतित हैं। कहां उनकी पत्नी करीना कपूर जीरो साइज फीगर के लिए इतनी मशहूर हैं और उन्हीं की बेटी का वजन इतना बढ़ा हुआ है। फिल्हाल सैफ को इतना तो पता है कि उनकी बेटी सारा के पास चार साल हैं अपने करियर को चुनने के लिए। चार साल में वो अपने वजन पर कंट्रोल कर सकती हैं अगर एक्टिंग में वो आना चाहती हैं तो।
जबसे ये खबरें आ रही थीं कि सारा खान फिल्मों में आ रही हैं तब से लोग यही बातें कर रहे हैं कि करीना को टक्कर देने सैफ की बेटी सारा आ रही हैं। अब जबकि सैफ ने ये साफ कर दिया है कि सारा खान 4 साल तक इंडस्ट्री में कदम नहीं रखने वाली हैं तो करीना और सारा के बीच किसी तरह के कॉम्पीटीशन का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि सारा खान भले ही थोड़ी मोटी हों लेकिन वो काफी खूबसूरत हैं और इंडस्ट्री में उनका करियर काफी अच्छा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications