करीना कपूर इस पार्टी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? एक्ट्रेस ने अब दिया बड़ा बयान!
Recommended Video

2019 में लोकसभा चुनाव काफी ज्यादा चर्चा में हैं और एक के बाद एक कई बड़े नाम इसके लिए सामने आ रहें हैं। इस समय की बात करें तो नवाब खानदान की बहू और बॉलीवुड की सुपरस्टार करीना कपूर खान का नाम सामने आया है। खबर आई है कि कि वो भोपाल से कॉंग्रेस के लिए चुनाव लड़ने वाली है और इसका ऐलान भोपाल के कुछ युवा नेताओं ने कर दिया है। गौरतलब है कि इसके बाद करीना कपूर खान का बयान आया है..
जो कि काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं और उन्होने इस बात को बिल्कुल क्लियर कर दिया है कि उनका पूरा पूरा ध्यान बॉलीवुड में है ना कि राजनीति में। इस खबर राजनीति की दुनिया के साथ साथ बॉलीवुड में भी सबको चौंका दिया था कि करीना कपूर लोकसभा चुनाव में भोपाल से उतरने वाली हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्षदों का मानना था कि भोपाल में बीजेपी की पकड़ मजबूत है और कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान और अनीस खान का मानना है कि युवाओं में करीना कपूर की अच्छी फैन फॉलोइंग है और करीना युवाओं का वोट हासिल कर पाएंगी।
इसके बाद से ही ये खबर सामने आई थी जो कि बेबुनियाद साबित हुई। इसके पहले माधुरी दीक्षित को लेकर खबर आई थी कि वो भाजपा से चुनाव लड़ेंगी लेकिन वो भी गलत साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications