..................... Kareena Kapoor will never do action movie - Hindi Filmibeat

एक्शन नहीं कर सकती, मेरे डीएनए में है नाचने गाने का जुनून- करीना कपूर

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस बहुत अलग अलग तरह के किरदार निभा रही हैं। विद्या बालन जासूस बनती हैं, प्रियंका चोपड़ा बॉक्सर तो वहीं रानी मुखर्जी मर्दानी। यही नहीं कैटरीना कैफ भी आजकल सलमान के बाद रितिक के साथ एक्शन सीक्वेंस करती नज़र आ रही हैं। लेकिन करीना कपूर का कहना है कि उन्हें तो नाचना गाना ही भाता है। वो रानी या प्रिंयका की तरह इतनी अलग और एक्शन ओरियेंटेड फिल्में नहीं कर सकतीं। करीना को लगता है कि इन किरदारों में वो फनी लगेंगी।

हाल ही में सिंघम रिटर्न्स के प्रमोशन्स के दौरान जब करीना ने वनइंडिया की रिपोर्टर से मुलाकात की तो ये पूछे जाने पर कि क्या रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा की तरह वो भी कुछ एक्शन करना पसंद करेंगी। इसपर करीना ने कहा "मैं एक्शन नहीं कर सकती। मुझे नाचना गाना ही पसंद है। हालांकि मैं रानी मुखर्जी और प्रियंका की काफी इज्जत करती हूं कि उन्होंने इतने कठिन किरदारों को निभाने कि हिम्मत दिखाई और मैं जब भी उनसे मिलूंगी उन्हें बधाई दूंगी। लेकिन मै खुद इस तरह के किरदार नहीं निभा सकती।"

करीना ने आगे कहा- "मेरे तो खून में ही नाचना गाना है। हालांकि मैं ज्यादा कमर्शियल फिल्में नहीं देखती लेकिन मुझे कमर्शियल फिल्में ही करना पसंद हैं। मुझे लगता है कि अगर मैं कुछ एक्शन जैसे किरदार करुंगी तो मैं बहुत ही फनी लगूंगी।" तो यानी कि करीना ने तो साफ कर दिया कि वो कभी एक्शन फिल्में नहीं करना चाहती हैं। तो करीना कपूर के फैंस हमेशा करीना को इसी तरह से रोमांस करते, नाचते-गाते ही देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X