..................... Kareena Kapoor will never cut short her hair - Hindi Filmibeat

किसी कीमत पर बाल नहीं कटवाएंगी करीना कपूर!

बॉलीवुड स्टारों के बीच आजकल बालों को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा जहां अपने बालों को छोटा कर काफी उत्साहित दिख रही हैं। वहीं, रणवीर और वरूण जैसे एक्टर भी बालों पर काफी प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन बेबो इस लिस्ट में बिल्कुल शामिल नहीं होना चाहतीं।

फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर को खुद पर संदेह है कि यदि किसी फिल्म के किरदार के लिए बाल कटवाने की नौबत आई, तो वह इसके लिए राजी होंगी या नहीं। करीना को अपने घने रेशमी जुल्फों से बेहद लगाव है और कटवाना तो दूर वह बाल और लंबे करने के बारे में सोच रही हैं।

करीना का कहना है कि,"पता नहीं मैं किसी किरदार के लिए बाल कटवाऊंगी या नहीं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि भूमिका कैसी होगी, क्योंकि मुझे अपने बालों से बहुत प्यार है। वहीं, दूसरी बात यह कि बाल कटवाकर मैं हेयर ब्रांड एंबेसडर के ओहदे से हाथ धो बैठूंगी।"

करीना ने बताया कि दरअसल वह अपने बाल लंबे कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पूरे करियर ग्राफ में मेरे बाल लंबे ही रहे हैं, लेकिन अब मैं बाल और लंबे करना चाहती हूं। इसीलिए, रोल की डिमांड होने के बाद भी मुझे नहीं लगता मैं बाल कटवा पाउंगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X