पति सैफ अली खान के साथ वेकेशन पर गईं करीना कपूर, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Kareena Kapoor went on vacation with husband Saif Ali Khan: बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस बेबो यानी कि करीना कपूर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। फैन्स ही क्या सितारों को भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। करीना कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।
करीना कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर फैन्स ने तो कमेंट्स की लाइन लगा दी है। दरअसल करीना कपूर पति सैफ के साथ वेकेशन पर गई हैं। जहां से उन्होंने कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना कपूर पति सैफ के साथ सन लाइट पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर पिज्जा की है। तीसरा उन्होंने वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों की परछाईं नजर आ रही है। वहीं चौथी तस्वीर में दोनों का हाथ नजर आ रहा है। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही करीना कपूर कैप्शन में लिखती हैं- एक कपल जो पिज्जा खाता है और साथ में चलता है। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी और रेनबो बनाया है। बता दें कि इस तस्वीर पर यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई है। काम की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म क्रू में नजर आई थीं। फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं आने वाली फिल्म की बात करें तो करीना कपूर 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications