करीना को नहीं दिये हैं मम्मी ने जेवर

करीना के मुताबिक मैं चाहती हूं कि जल्द ही शादी हो। सैफ और मैं अक्सर इस बारे में बात करते रहते हैं। हम साढ़े तीन साल से साथ हैं और सारी जिंदगी साथ निभाना चाहते हैं। इस साल हम दोनों काफी व्यस्त हैं। सैफ एजेंट विनोद के काम में व्यस्त हैं और इसलिए हम फिल्म निर्देशन के बाद शादी कर लेना चाहते हैं। करीना ने आगे कहा कि मैं जल्द ही दुल्हन बनना चाहती हूं और सबको इसके बारे में जरूर बताऊंगी।
मेरे पास शादी में पहनने के लिए कोई पारंपरिक जेवर नहीं हैं। मां ने कुछ जेवर करिश्मा को दिये हैं, लेकिन मुझे नहीं दिये हैं। इस बात से वह दुखी भी रहती हैं।वह कहती हैं कि मम्मी को लगता है कि मैं लापरवाह हूं और सही तरीके से सामान की हिफाजत नहीं करती। इसलिए उन्होंने मुझे सामान नहीं दिये हैं। आम लड़कियों की तरह बेबो ने भी ढ़ेर सारे सपने सजाये हैं।
इस खास दिन के सपने को बचपन से देखनेवाली करीना कहती हैं कि बचपन से मैं और करिश्मा छोटे छोटे जेवर संभाल कर रखती थीं अपनी शादी के लिए। मैं चाहती हूं कि मैं शादी के दिन लाल और हरे रंग के कपड़ों के साथ एक बड़ा हीरे का हार पहनूं। वैसे करीना जो भी पहनेंगी उन पर खूबसूरत ही लगेगा। यह तो तय ही है।


Click it and Unblock the Notifications











