देखें: करीना ने निकाह पार्टी में पहना क्या था?
बॉलीवुड के गोल्डनकपल सैफ-करीना से जुड़ी हर बात को जानने के लिए लोग बेकरार हैं। करीना के फैंस जानने को उत्सुक हैं कि करीना अपनी शादी में लग कैसे रही थीं लेकिन अब उनकी उत्सुकता को हम शांत करते हैं और उनके सामने वो तस्वीर पेश करते हैं जो कि करीना की निकाह पार्टी की है। इसमें करीना ने बरंगडी रंग का लहंगा और बहुत भारी ज्वैलरी पहन रखी है।

आपको बता दें कि आज सैफ के पुस्तैनी गांव पदौदी के पदौदी पैलेस में आज शानदार दावत ए वलीमा का आयोजन है। इस रॉयल फंक्शन में काफी नामचीन हस्तियों के पहुंचने की खबर है।
बताया जा रहा है कि इस पार्टी के लिए सैफ की मां शर्मिला टैगोर की ओर से महामहिम प्रणब मुखर्जी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा नेता अरुण जेटली, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और अब्बास अली बेग आदि समेत क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications