संगीत सेरोमनी में करीना ने कहा शरारा..शरारा...
बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित सैफ-करीना की शादी में अब मात्र 24 घंटे का वक्त रह गया है। दोनों ही परिवारों में शादी की रस्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। । करीना के घर पर कल संगीत का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें करीना ने पीले रंग का सरारा पहना था, जिसको पहनने के बाद वो किसी कयामत से कम नहीं लग रही थी।
तो वहीं सैफ के घर पर मेंहदी की रस्म आज होगी। संगीत के लिए करीना के परिवार वालों ने खासी तैयारी की थी। बड़ी बहन करिश्मा ने तो बकायदा डांस की ट्रेनिंग ली है, अपनी बहन की शादी में नाचने के लिए तो वहीं सैफ के घर पर भी उनकी बहनों सोहा और शबा ने मेंहदी की परंपरा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। संगीत के फंक्शन में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।
आपको बता दें कि शादी के लिए तो करीना वो ही लहंगा पहनेंगी जो कि उनकी सासू मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था लेकिन सैफ अली खान अपनी शादी में गोल्डन कलर की अचकन और पगड़ी को पहनने वाले हैं। सैफ की शादी का जोड़ा राघवेंद्र राठौर तैयार कर रहे हैं। मालूम हो कि सैफ-करीना कल यानी 16 अक्टूबर को कोर्ट मैरज करेंगे जहां दोनों केवल कैजु्अल लुक में नजर आयेंगे। लहंगा और शेरवानी तो दावत ए वलीमा के लिए तैयार किया जा रहा है जो कि गुडगांव के पदौदी पैलेस में 18 अक्टूबर को होगा।


Click it and Unblock the Notifications
