मैडम तुसाद में मौजूद करीना का पुतला हुआ छम्मक छल्लो में तब्दील
बॉलीवुड की फैशन आईकन और खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर को दो साल पहले बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ खुद के वैक्स स्टैचू से नवाजा गया था। मैडम तुसाद में करीना के मोम के पुतले को उस वक्त करीना द्वारा फिल्म जब वी मेट के एक गाने के दौरान पहने गये सफेद व काले रंग के स्कर्ट व टॉप से सजाया गया था। लेकिन हाल ही में जब करीना दोबारा से अपने उसी पुतले के साथ तस्वीरें खिंचाने गयीं तो वो बेहद हैरान हुईं और साथ ही खुश भी।
खबर के अनुसार मैडम तुसाद में मौजूद करीना के वैक्स पुतले के कपड़े बदलकर अब फिल्म रा.वन के पॉपुलर गाने छम्मक छल्लो के दौरान करीना के छम्मक छल्ले के गेटअप में ढाल दिया गया है और ये देख करीना हैरान थीं। करीना ने कहा कि उन्हें हमेशा से लगता था कि इस पुतले की आंखें उनकी आंखों से बेहद मिलती जुलती हैं। करीना ने कहा कि वो बहुत खुश हैं दोबारा से इस पुतले के साथ तस्वीर खिंचवाकर।
करीना कपूर ने मीडिया से कहा- "मुझे हमेशा ही इस पुतले के पास लौटकर आना और इसे देखना अच्छा लगता है।" ज्ञात हो कि करीना कपूर के इस पुतले को बनाने के लिए करीब चार महीनों का वक्त लगा था और इस पुतले पर करीब 150,000 डॉलर खर्च हुए थे।
लंदन के बाहर मौजूद तुसाद में कई सारे बॉलीवुड, टीवी आदि के मोम के पुतले रखे गये हैं। हॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे सुसून बोयले, लेडी गागा और गॉक वान के पुतले भी करीना कपूर के साथ ही यहां पर मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications












