..................... करीना कपूर खान ने बताया कि हीरोइन के फ्लॉप होने पर वो हैरान थीं | Kareena kapoor was shocked that heroine was a flop, replaced pregnant aishwarya rai - Hindi Filmibeat

मुझे हीरोइन के फ्लॉप होने पर आज तक हैरानी है - करीना कपूर का कुबूलनामा

करीना कपूर खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और इंटरव्यू में ढेर सारी बातें कीं। इन बातों में कुछ खुलासे थे। जिनमें से एक खुलासा था उनकी फिल्म हीरोइन को लेकर

करीना कपूर की मानें तो वो कभी समझ नहीं पाईं कि उनकी ये फिल्म फ्लॉप क्यों हुईं। उनकी मानें तो इस फिल्म पर उन्होंने काफी मेहनत की थी।

kareena-kapoor-was-shocked-that-heroine-was-a-flop-replaced-pregnant-aishwarya-rai

करीना कपूर का कहना था कि हीरोइन पर काम करने के लिए उन्होंने काफी होमवर्क किया था जिससे कि वो अपने रोल को पूरी ईमानदारी के साथ निभा सकें। इसलिए इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाना उन्हें काफी खल गया था।

गौरतलब है कि इस फिल्म में करीना कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन को रिप्लेस किया था। ऐश्वर्या फिल्म के दौरान ही प्रेगनेंट हो गई थीं और मधुर भंडारकर ने उन्हें तुरंत रिप्लेस करने का मन बना लिया।

तब करीना ने ये फिल्म साईन की। अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो लॉकडाउन के बाद करीना की दो बड़ी फिल्मों पर काम जारी रखेंगी - तख्त और लाल सिंह चड्ढा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X