सैफ अली खान से पहले भी करीना कपूर को हुआ था शादीशुदा मर्द से प्यार, तो घरवालों ने तुड़वाया था रिश्ता !

Kareena kapoor: बेबो के नाम से फेमस अभिनेत्री करीना कपूर एक वक्त पर अपने नाम का सिक्का फिल्म इंडस्ट्री में चलाती थी, हर डायरेक्टर की वो पहली पसंद हुआ करती थीं। कई सारी सुपरहिट फिल्म देने वाली करीना कपूर अपने काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुब सुर्खियों में रहती थी। इस बीच करीना कपूर का दिल एक शादीशूदा एक्टर पर आ गया था जिसकी वजह से पूरा परिवार काफी परेशान हो गया था।
करीना कपूर का करियर-
दरअसल बात ऐसी है कि, करीना कपूर ने साल 2000 में 'रिफ्यूजी' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद से ही उन्होंने अपनी एक्टिंग, अदाओं और जलवों से लोगों को अपना दिवाना बनाया था, देखते ही देखते करीना सिर्फ खुद की नहीं बल्कि सभी की फेवरेट बन गई थीं।
करीना कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन करीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा जिस एक्टर के साथ पसंद की गई वो थी ऋतिक रोशन के साथ, करीना और ऋतिक रोशन ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
करीना कपूर की लवलाइफ-
करीना और ऋतिक 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'कभी खुशी- कभी गम' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए, दोनों की जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती थी उनके बीच एक अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिलती थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच उस वक्त अफेयर भी चल रहा था। बेबो शादीशुदा ऋतिक के प्यार में इस कदर पागल हो गई थीं कि करीना ने समाज की परवाह करनी छोड़ दी थी, बात हाथ से उस वक्त निकल गई जब ऋतिक के परिवार को बीच में आना पड़ा और दोनों को अलग करना पड़ा।
बता दें जब उनके अफेयर के बारे में ऋतिक और करीना से पूछा गया तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया, ऋतिक ने कहा कि इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है और ये एक फेक न्यूज हैष वहीं करीना ने अपने बिंदास अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वो किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में नहीं पड़ी। खैर ये किस्सा काफी पुराना है, फिलहाल तो करीना और ऋतिक दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications
