Exclusive- करीना ने कहा कपूर हैं सबसे टैलेंटेड, रणबीर संग करेंगी फिल्म!
करीना कपूर बॉलीवुड की आज की लीडिंग एक्ट्रसेस में नंबर वन हैं वहीं रणबीर कपूर भी लीडिंग एक्टर्स को जमकर कॉम्पीटीशन दे रहे हैं। लेकिन करीना कपूर और रणबीर कपूर कभी भी एक साथ किसी फिल्म या इवेंट्स के दौरान ज्यादा नज़र नहीं आते। लेकिन करीना कपूर कहीं ना कहीं रणबीर संग काम करने को काफी उत्सुक हैं और यही बात उन्होंने हाल ही में फिल्म सत्याग्रह के दौरान इंटरव्यू में कही। करीना कपूर ने अपने कजिन भाई रणबीर कपूर के साथ फिल्म करने की इच्छा जाहिर की और साथ ही ये भी कहा कि कपूर्स इस समय इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स हैं।
करीना कपूर को लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से ही कपूर्स का बोलबाला रहा है। अब भले ही खान बॉलीवुड के आज के टॉप एक्टर्स हों लेकिन एक समय था जब कपूर्स ही बॉलीवुड पर राज करते थे और आज भी ऋषी कपूर जैसे लीजेंड एक्टर्स अपने सामने नये एक्टर्स को पानी भराते हैं। करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कपूर्स इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं लेकिन अभी तक ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिली है जिसे सुनकर लगे कि ये रणबीर और करीना के लिए बनी है।
करीना कपूर और रणबीर कपूर को लेकर काफी समय पहले जोया अख्तर फिल्म बनाने वाली थीं जिसमें भाई बहन के रिश्ते पर कहानी थी। लेकिन अभी तक उस फिल्म को लेकर कुछ भी खबर नहीं है। हालांकि करीना की इस इच्छा को जानने के बाद हो सकता है कि कई निर्देशक इस जोड़ी को भी साइन करने के लिए सोचें।


Click it and Unblock the Notifications