करीना मरेंगी तो हिरोइन बनकर!

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर जब पिछले साल सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधीं तो लोगों को लगा कि अब करीना कपूर का फिल्म करियर ठप्प हो जाएगा। बाकी एक्ट्रेसेस की तरह करीना कपूर भी जल्द ही बड़े परदे से गायब हो जाएंगी। लेकिन करीना ने हाल ही में सभी की इस सोच पर फुल स्टॉप लगा दिया और कहा कि वो जिएंगी तो हिरोइन बनकर और मरेंगी तो हिरोइन बनकर। करीना कपूर ने कहा कि वो चाहती हैं कि एक्टिंग करते हुए ही मरें अगर एक दिन भी वो शूटिंग नहीं करतीं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। करीना ने ये भी कहा कि फिल्में बनाने के बारे में अभी तक उन्होंने कुछ सोचा नहीं है।

करीना कपूर ने हाल ही में फिक्की के इनॉगरेशन समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा "मैं मरते दम तक एक्टिंग करना चाहती हूं। एक भी दिन अगर मैं शूटिंग बंद करना मुझे अच्छा नहीं लगता है। मैं चाहती हूं कि मेरी मौत भी शूटिंग सेट पर ही हो। फिल्ममेकिंग के बारे में मैंने अभी तक कुछ सोचा नहीं है। मैं आखिरी समय तक एक्टर ही बने रहना चाहती हूं।" करीना कपूर से जब उनके डांसिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें डांसिंग बहुत पसंद है। "मुझे डांस बहुत पसंद है और मैं फिल्मों में इसे बरकरार रखूंगी। जब चिपकाले फेविकॉल से थियेटर में चलाया जाता है तो मेरी जान में जान आ जाती है।"

करीना कपूर ने कुछ दिन पहले ये भी कहा था कि शादी करना एक्ट्रेस के लिए गुनाह नहीं है। शादी हो जाने के बाद ऐसा नहीं है कि लोग एक्ट्रेस के किरदार को पसंद करना बंद कर देते हैं। करीना कपूर ने कहा कि उन्हें उनकी सभी फिल्मों से प्यार है। वो एक ऐसे खानदान से ताल्लुक रखती हैं जिसकी रग रग में एक्टिगं बसी हुई है। करीना कपूर के दादाजी राजकपूर ने भी अपनी फिल्म में एक गाना शूट किया था जिसके बोल थे जीना यहां मरना यहां.. करीना की इस बात को सुनकर राजकपूर जी का ये गाना याद आ गया। अब देखना है कि करीना की इस चाहत को उनके हबी यानी सैफ अली खान कितना पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X