करीना चाहती हैं सैफ बनाएं प्रियंका संग जोड़ी

करीना ने हाल ही में कहा "मैं कब से सैफ से कह रही हूं कि वो प्रियंका संग जोड़ी बनाएं क्योंकि मुझे लगता है कि दोनों ऑन स्क्रीन बहुत अच्छा पेयर बनाएंगे।" ये तो सभी को पता है कि करीना और सैफ की शादी अगले महीने यानी की अक्टूबर की 17 तारीख को होने वाली है। और दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा अपने लिए मिस्टर राइट की तलाश में हैं। तो ऐसे में करीना आखिर क्यों चाहती हैं कि सैफ और प्रियंका एक दूसरे के साथ जोड़ी बनाएं? वैसे इससे पहले एक टीवी ऐड में प्रिंयका चोपड़ा और सैफ अली खान एक साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने एक दूसरे के साथ कोई फिल्म नहीं की है। अब हो सकता है कि करीना की इस बात को मानकर सैफ प्रियंका संग जोड़ी बनाने को तैयार हो जाएं और प्रियंका जो फिल्हाल खाली हैं उन्हें भी कोई फिल्म मिल जाए।
फिल्हाल प्रियंका करीना और सैफ की शादी की खबर सुनकर काफी खुश हैं दोनों को अपनी शुभकामनाएं दे रही हैं। लेकिन साथ ही प्रियंका के दिल में इस शादी की खबर सुनकर अपनी शादी की भी इच्छा जाग गई है। मुश्किल ये है कि प्रियंका को अपने सपनों का राजकुमार नहीं मिल रहा। ऐसे में कहीं करीना के मिस्टर राइट पर प्रियंका की नज़र ना पड़ जाए! तो करीना जरा बचकर।


Click it and Unblock the Notifications