दीपिका की तरह करीना भी चाहती हैं हीरो से पहले उनका नाम आए!
दीपिका पादुकोण की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनका नाम जैसा कि शाहरुख खान ने वादा किया था हीरो से पहले रखा गया था। लेकिन दीपिका की देखा देखी अब करीना कपूर भी चाहती हैं कि उनका नाम भी फिल्मों के क्रेडिट्स में हीरो से पहले आए। शाहरुख खान पिछले काफी समय से इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि महिलाओं को हर जगह पहले आना चाहिए। फिर चाहे वो फिल्मों के क्रेडिट्स में उनके नाम ही क्यों ना हों। इसकी शुरुआत करते हुए शाहरुख खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में क्रेडिट्स के दौरान दीपिका पादुकोण का नाम अपने नाम से पहले रखा।
दीपिका पादुकोण का नाम फिल्म के क्रेडिट्स में पहले आने की खबर आग की तरह बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कानों में पहुंच गयी और जैसे ही ये खबर उन्हें पता चला तो उनमें से कुछ बाकी एक्ट्रेसेस के मन में भी ये इच्छा पैदा हुई कि उनका नाम भी फिल्म के क्रेडिट्स में हीरो से पहले आए। सबसे पहले ये मांग रखने वाली एक्ट्रेस हैं करीना कपूर। करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच कई बार हो चुके विवादों के बारे में तो सभी को पता ही होगा। इसलिए करीना नहीं चाहतीं कि किसी भी चीज में वो दीपिका से पीछे रहें चाहे वो उनकी फिल्म में केडिट्स में उनका नाम ही क्यों ना हो।
दीपिका पादुकोण की तरह ही करीना कपूर ने भी अपनी अगली फिल्म गोरी तेरे प्यार में के क्रेडिट्स में अपना नाम फिल्म के हीरो यानी इमरान खान से पहले लाने की मांग की है। दीपिका पादुकोण का कहना है कि जब करीना कपूर का नाम पहले आ सकता है तो मेरा क्यों नहीं।


Click it and Unblock the Notifications