करीना-कैटरीना के लिस्बियन संबंध पर क्या राय है आपकी!
इस खबर की हैडलाइन ने आपको चौंका तो दिया ही होगा। हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है जैसा आप सोच रहे हैं। कैटरीना और करीना दोनों ही स्ट्रेट हैं यानी कि लड़कों को ही पसंद करती हैं। जहां तक लेस्बियन संबंध की बात है तो ये सिर्फ करीना द्वारा बोला गया एक मजाक था जो कि उन्होंने कॉफी विद करन के दौरान करन जौहर द्वारा पूछे गये एक सवाल पर किया था। करन जौहर के शो के पहले एपिसोड में सलमान खान आए थे और उन्होने गे सबंध बनाने के लिए करन जौहर को चुना था। और इसी सवाल पर करीना कपूर ने कैटरीना को चुना। जब ये खबर बाहर आई तो करीना और कैटरीना दोनों के फैन्स के चेहरे पर मुस्कान थी। हमें यकीन है कि वो लोग भी अपने दिमाग में कैट-करीना को साथ करीब सोचकर हंस रहे थे। लेकिन आप किसी गलतफहमी के शिकार ना हो जाइयेगा और करीना के मजाक को मजाक में ही लीजियेगा।
करीना कपूर खान हाल ही में करन जौहर के शो कॉफी विद करन में अपने कजिन भाई रणबीर कपूर के साथ पुहचीं। करन जौहर ने करीना कपूर और रणबीर कपूर के साथ खुलकर कई सारी बातें कीं और करीना-रणबीर की काफी टांग भी खींची। करन ने रणबीर से जहां बार बार कैटरीना को लेकर सवाल पूछे और साथ ही उन्हें कई बार चुप करा दिया वहीं करीना एक के बाद एक जवाबो के तीर छोड़ती गयीं। पूरा शो काफी मनोरंजक रहा और करन ने शो के अंत तक करीना और रणबीर के बीच के रिलेशन को भी काफी हद तक दर्शकों के आगे काफी पॉजिटिव तरह से दिखा दिया।
करीना ने करन के शो के दौरान कैटरीना कैफ को बेझिझकर भाभी कहकर यानी कि रणबीर कपूर की पत्नी कहकर बुलाया और जब करन ने पूछा कि अगर किसी के साथ करीना लेस्बियन संबंध बनाना चाहेंगी तो वो कोन सी एक्ट्रेस होगी। इसपर करीना ने कहा कैटरीना कैफ। करीना का यही जवाब था कि अगर उन्हें किसी के साथ लेस्बियन संबंध बनाना बड़ा तो वो कैटरीना के साथ बनाना पसंद करेंगी। शो के दौरान कई बार रणबीर कपूर के चेहरे का रंग लाल हो गया और वो चुप हो गये।


Click it and Unblock the Notifications











