..................... Kareena Kapoor Walks The Ramp For Manish Malhotra In Singapore see pics - Hindi Filmibeat

करीना कपूर का स्टाइलिश अंदाज, मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक, तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप

By Shweta K

इसमें कोई शक नहीं है कि करीना कपूर की जगह कोई नहीं लग सकता है। वो अपने आप में ट्रेंड सेटर हैं।चाहे प्रेग्नेंसी हो या प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने हमेशा कुछ अलग किया है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने रैम्प वॉक किया था और तैमूर के जन्म के बाद भी उन्होंने रैम्प वॉक किया था और तब भी वो हर तरफ छा गईं थी।

करीना कपूर ने हाल में सिंगापुर में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में शो स्टॉपर बनीं और इस दौरान वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। उनके साथ अमृता अरोड़ा भी इस शो में शामिल थीं। करीना कपूर की ये तस्वीरें आप भी देखते रह जाएंगे।

kareena-kapoor-walks-the-ramp-manish-malhotra-singapore-see-pics

करीना कपूर इस दौरान मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आईं। आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा और करीना कपूर दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।मनीष मल्होत्रा के ज्यादातर फैशन शो में करीना कपूर ही शो स्टॉपर होती हैं। करीना कपूर के इस वीडियो को देखकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

अगर फिल्मों की बात की जाए तो करीना कपूर फिलहाल वीरे दी वेडिंग की शूटिंग पूरी कर रही हैं जो अगले साल रिलीज होगी।इसके अलावा करीना कपूर ने फिलहाल कोई फिल्म नहीं साइन की है क्योंकि वो तैमूर के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं।हालांकि अजय देवगन के प्रोड्क्शन हाउस की नाना पाटेकर स्टारर मराठी फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X