एक और बड़ी फिल्म का Dhamaka, अगले हफ्ते आ रही हैं करीना कपूर, तारीख लिख लीजिए
बॉलीवुड में बहुत दिन बाद एकदम टिपिकल शादी वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग आ रही है और पोस्टर देख के ही आप फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। ये फिल्म देखने के लिए अभी आपको 1 जून तक का इंतज़ार करना होगा। हालांकि इस इंतजार की बेचैनी को कम जरूर कर सकते हैं, वो भी अगले हफ्ते ही। जी हां! इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म में कई सुपरस्टार एक्ट्रेसेस एक साथ नजर आने वाली हैं तो इस फिल्म में आपको टिपिकल इंडियन मसाला वेडिंग देखने को मिल सकती है।
[रिलीज से पहले Leak, शाहरुख की फिल्म, ये तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे आप]
इस फिल्म के पोस्टर्स में शादी के लिए तैयार होती चार लड़कियों को दिखाया गया है। सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया एकदम लड़कियों वाली फिल्म लेकर आ रही हैं। वो भी शादी पर। अब सोचिए, लड़कियां और शादी मतलब नाच गाना और कपड़े। मतलब टिपिकल बॉलीवुड मसाला। वहीं इस फिल्म की स्टार कास्ट भी तगड़ी है। जिसकी सीधा मतलब है कि एक और सुपरहिट फिल्म आ रही है।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं शशांक घोष और प्रोड्यूस कर रही हैं रिया कपूर। करीना कपूर तैमूर के होने के बाद इस पहली फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। आगे जानें किस तारीख को रिजील होने वाला है इस फिल्म का ट्रेलर और जानें क्या होगी इस फिल्म की पूरी कहानी और क्या ही फिल्म की दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications