करीना फिर से जीरो साइज में जानिये क्यों?

इन दिनों बॉलीवुड की नई नवेली बेगम एक बार फिर से अपने पुराने अवतार में नजर आने वाली हैं। आप समझ गये होंगे कि किसका जिक्र यहां हो रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री करीना कपूर की। जो कि एक बार फिर से अपने जीरो साइज में आपको दिखने वाली हैं। जी हां आपने सही सुना, जीरो साइज।

खबर है कि करीना ने इमरान खान के साथ करण जौहर की एक फिल्म साइन की है जिसे निभाने के लिए करीना को वापस छरहरी काया पानी होगी। जिसके लिए वो दिन रात मेहनत कर रही है और अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकें। वैसे करीना को वापस जीरो साइज पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी क्योंकि उन्होंने शादी के बाद ज्यादा वजन हासिल नहीं किया है जबकि आम तौर पर लड़कियां शादी के बाद एकदम से पहलवान टाइप की हो जाती है।

इस फिल्म का नाम है 'गोरी तेरे प्यार में' जिसके निर्माता तो करण जौहर हैं लेकिन पुनित मल्होत्रा हैं। यह भी एक लव स्टोरी है। हालांकि दोनों ने साथ एक मैं और एक तू जैसी फिल्म की थी जिसे दर्शकों ने नापसंद कर दिया था लेकिन एक बार फिर से करीना-इमरान पर्दे पर नजर आने वाले हैं वो भी रोमांटिक अंदाज में।

आपको बता दें कि करीना ने साल 2008 में पहली बार फिल्म टशन में पर्दे पर जीरो साइज में दिखायी पड़ी थीं। करीना की इस छरहरी काया के लोग तो दीवाने हुए ही फिल्म के हीरो सैफ अली खान पर इस कदर उनका नशा चढ़ा जिसे उन्होंने हमेशा के लिए अपना लिया।

इसी फिल्म के सेट पर करीना-सैफ की प्रेम कहानी शुरू हुई जो कि पांच साल तक चलने के बाद साल 2012 में विवाह के रिश्ते में तब्दील हो गयी। हालांकि फिल्म टशन तो फ्लॉप हो गयी थी लेकिन करीना ने अभिेनेत्रियों का ट्रेंड ही बदल दिया। देखते हैं कि इस बार करण की फिल्म के साथ करीना क्या कमाल करती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X