Viral Video: फैन पर भड़कीं करीना, कुछ ने लताड़ा, बाकियों ने कहा - अच्छा हुआ
स्टार्स की ज़िंदगी कभी कभी कितनी मुश्किल होती है ये आप करीना कपूर से पूछ लीजिए। क्योंकि कभी कभी बिना गलती के भी स्टार्स को भला बुरा सुनना पड़ता है। हुआ यूं कि करीना का एक वीडियो वायरल हुआ।
इस वीडियो में करीना होली खेलकर लौट रही हैं और उन्हें दो फैन्स सेल्फी के लिए घेर लेती हैं। इनमें से एक करीना के इतना करीब आती है कि उन्हें थोड़ा सा धक्का भी लगता है।

अब ऐसे में किसी को भी गुस्सा आएगा। करीना उस फैन को घूरती है और उसे कुछ गुस्से में सुनाती भी हैं। इसके बाद करीना गुस्से में ही सही लेकिन तस्वीरें खिंचवाती हैं। अब ये वीडियो वायरल हो चुका है और लोगों का कहना है कि उन्होंने करीना से घमंडी और बद्तमीज़ हीरोइन नहीं देखी।
हालांकि करीना का ये फैन ग्रुप साफ लिखता है कि करीना, तैमूर के साथ थीं और ये फैन उनके पीछे पड़ गई। ऐसे में कोई भी खिसिया जाएगा। कम से कम थोड़ी तो इज़्जत दे दो। पीछे ही पड़ जाओगे?
लेकिन लोगों को वाकई लगता है कि स्टार्स पर उनका हक है। देखिए इस वीडियो पर लोगों ने किस किस तरह के कमेंट किए।
यहां देखिए तेज़ी से वायरल होता ये वीडियो -
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications

