Video: आलिया भट्ट ने महिला फैन के साथ की ऐसी हरकत, करीना कपूर हो गईं थीं भयंकर ट्रोल

Alia Bhatt Video: सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो और फोटोज आए दिन वायरल होते ही रहते हैं, जिनको कभी कभी फैंस की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं तो कभी कभी ट्रोल भी होना पड़ता है सितारों को। ऐसे में हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे एक महिला को इग्नोर करती नजर आई थीं। और वहीं एक आलिया का भी वीडिया सामने आ गया है जिसमें देखा जा सकता है कि आलिया खुद जाकर अपनी महिला फैन से हाथ मिलाती हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, करीना के वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ने अपनी उस महिला फैन को पुरी तरह से इग्रोर कर दिया जो बेबो से हाथ मिलाने को बेताब थी। इस बात के लिए करीना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया था।
हालांकि इसके बाद कुछ लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी उतर आए थे, जहां कुछ लोग कह रहे थे कि अगर करीना उस महिला से हाथ मिला भी लेतीं तो कुछ जाता नहीं उनका तो वहीं कुछ का कहना था कि करीना ने बिलकुल ठीक किया और वे भी किसी अनजान शख्स से यूं हाथ नहीं मिलाएंगे।
वहीं जब करीना के इस जेस्चर पर बहस चल ही रही थी कि आलिया भट्ट का एक वीडियो अब चर्चा में आ गया है। आलिया भट्ट का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, उसमें वे एक गरीब महिला के पास जाकर खुद उससे हाथ मिलाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया की नजर जैसे ही उस महिला पर पड़ती है, वे उसके पास जाती हैं और उसका हाथ पकड़कर उससे बात करती हैं। इतना ही नहीं, आलिया उस महिला के साथ फोटो भी खिंचवाती हैं।
आलिया के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी तुलना करीना कपूर से करने लगे हैं, जाहिर है कि ऐसा तो होना ही था। एक युजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'इसे कहते हैं दिल से अमीर होना'। तो वहीं एक ने लिखा है, 'करीना कुछ सीखो आलिया से'।


Click it and Unblock the Notifications