ऋषि कपूर की मौत के बाद करीना कपूर ने शेयर की ये फोटो, बुरी तरह ट्रोल- 'तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ता'
ऋषि कपूर के निधन के बाद बीते दिन घर पर ही प्रार्थना सभा आयोजित की गई। वहीं परिवार ने मुंबई के बाणगंगा में ही दिग्गज अभिनेता की अस्थियां विसर्जित कीं। इस बीच ऋषि कपूर की भतीजी करीना कपूर ट्रोल हो गई। करीना कपूर को इंस्टाग्राम पर इसीलिए ट्रोल किया गया कि ऋषि कपूर के निधन को दो दिन भी नहीं बीते थे कि वह बच्चे की तस्वीर शेयर करने लगी और हंसी मजाक करने लगीं।
हाल में ही करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान और सैफ अली खान की तस्वीर शेयर की। इसमें सैफ अली खान बेटे तैमूर के बाल काटते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया को करीना कपूर का ये अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया और ट्रोलर्स ने करीना कपूर को जमकर लताड़ लगा दी।
करीना कपूर को इस तस्वीर के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने कहा कि चाचा ऋषि कपूर के निधन को चंद दिन भी नहीं हुए कि वह ऐसे मजाक करती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications