Watch- दादा राज कपूर को करीना कपूर की सलामी, IIFA 2025 में दिया दिल तक पहुंचने वाला परफॉर्मेंस

Kareena Kapoor Tribute To Raj Kapoor At IIFA 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज से हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। करीना कपूर ने राजस्थान के जयपुर में हुए आईफा में पहले अफने लुक्स और अब अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी है। दरअसल, इस साल करीना कपूर ने अपने दादा और दिग्गज कलाकार राज कपूर को ट्रीब्यू दिया है।
इस दौरान करीना कपूर राज कपूर के मशहूर गाने पर डांस परफॉर्मेंस देती दिखाई दीं। करीना कपूर का ये अंदाज और उनका डासं फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस बेबो के इन वीडियो को बार बार प्ले कर रहे हैं।
इससे पहले, अपने IIFA परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए, 'जब वी मेट' की अभिनेत्री ने इसे "मेरे दिल के बहुत करीब" बताया था. IIFA स्टेज पर वापसी से उत्साहित करीना ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, "जयपुर के दिल में भारतीय सिनेमा की ग्लोबल जीत का जश्न मनाते हुए, मैं कई सालों के बाद IIFA स्टेज पर वापस आकर उत्साहित हूं और उनके सिल्वर जुबली एडिशन से बेहतर समय और क्या हो सकता है. एक तरह से, IIFA और मेरी यात्रा लगभग बराबर चली है - हम सिनेमा में एक साथ 25 साल मना रहे हैं. यह परफॉर्मेंस मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह मेरे महान दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि दे रही हूं, जिनकी 100वीं जयंती हाल ही में पूरे देश में बहुत प्यार से मनाई गई. मेरे लिए इन बिंदुओं को जोड़ने और विरासत, परिवार और सिनेमा की स्थायी शक्ति के इस उत्सव का हिस्सा बनने में सक्षम होना एक अवास्तविक क्षण है."
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, "राज कपूर की सबसे बेहतरीन वारिस ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है." दूसरे यूजर ने कहा, 'कितनी प्यारी है करीना कपूर.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "राज कपूर को अपनी पोती पर गर्व होता."


Click it and Unblock the Notifications