बॉलीवुड की छम्मक-छल्लो एशिया की सबसे सेक्सी हसीना

साप्ताहिक मैंगजीन इस्टर्न आई ने ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों के माध्यम से एक सर्वे कराया, जिसमें पूछा गया था कि एशिया की सबसे सेक्सी महिला कौन है? तो लोगों ने सबसे ज्यादा वोट करीना कपूर पर किया जबकि पिछली बार यह खिताब कैटरीना कैफ के नाम था। लेकिन इस बार उन्हें नंबर दो पर संतोष करना पड़ा।
सुंदरता की इस लड़ाई में पॉपस्टार, टीवी कलाकार, मॉडल और बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियां शामिल थी। इसके अलावा रितिक रोशन की पत्नी सुजैन रोशन को भी लोगों ने काफी पसंद किया उन्हें 16 स्थान मिला।
आपको बता दें कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा, चौथे नंबर बिपाशा बसु और पांचवा स्थान फ्रीडा पिंटो का रहा, 6th पोजिशन पर ऐश्वर्या राय, 9वें नंबर पर सोनम कपूर, 12वें नंबर पर, लारा दत्ता 15वें, मलाइका अरोड़ा खान 19 वें, जैक्लीन फर्नांडीज नरगिस फाकरी 23वें नंबर पर, और सोनाक्षी सिन्हा 38वें नंबर पर रही। आपको बता दें यहां केवल बॉलीवुड हस्तियों क नाम का जिक्र है।


Click it and Unblock the Notifications











