करीना और अक्षय एक बार फिर शेयर करेंगे स्क्रीन!
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर हो सकता है कि आने वाले समय में तमिल की सफलतम फिल्म 'रामना' के हिंदी संस्करण 'गब्बर' में नजर आ आएं। फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार के साथ करीना को इसमें लेने के विषय में सोच रहे हैं। तेलुगू फिल्मकार क्रिश इसका निर्देशन करेंगे और संजयलीला भंसाली इसका निर्माण कर रहे हैं। वैसे भी अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर पहले भी कई बार काम कर चुकी हैं और इनकी जोड़ी को लोगों ने पसंद भी किया है।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "नायिका के लिए करीना का नाम सामने आया है। उनसे अब तक इसके लिए संपर्क नहीं किया गया है लेकिन फिल्म में उन्हें लेने की योजना है। वह फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं। फिल्म में एक और हीरोइन भी होगी।" क्रिश ने आईएएनएस से कहा, "हमने अब तक हीरोइन नहीं चुनी है। वर्तमान में हम निर्माण से पहले की प्रक्रिया में व्यस्त हैं। जब हम नायिका चुन लेंगे तो उसके नाम की घोषणा करेंगे। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।" 'रामना' का तेलुगू में 'टैगोर' नाम से पुनर्निर्माण हुआ है, जिसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं।
करीना कपूर और अक्षय कुमार अभी तक सबसे पहले फिल्म अजनबी में साथ में नज़र आए उसके बाद बेवफा सनम, कमबख्त इश्क, एतराज, तलाश, टशन और दोस्ती जैसी फिल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
