कैटरीना नहीं करीना बनेंगी रितिक की पार्वती

कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि करन जौहर की आने वाली फिल्म शुद्धि में रितिक रौशन के साथ कैटरीना कैफ नज़र आएंगी। लेकिन हाल ही में आई खबर के अनुसार रितिक के साथ कैटरीना नहीं बल्कि फेविकॉल गर्ल करीना कपूर नज़र आने वाली हैं। शुद्धि फिल्म में रितिक रौशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म भगवान शिव पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रितिक रौशन भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं और अब इस खबर के बाद ये भी पता चल गया है कि भगवान शिव की पार्वती हमारी बेबो यानी करीना निभा सकती हैं। वैसे अभी तो करन जौहर सिर्फ करीना से बात कर रहे हैं इस बात का क्या असर होता है करीना इस फिल्म में पार्वती बनती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

इससे पहले कैटरीना कैफ और रितिक रौशन द्वारा शुद्धि फिल्म में मुख्य किरदार निभाए जाने की खबर आ रही थीं। कहा जा रहा था कि रितिक और कैटरीना की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई है इसलिए निर्देशक एक बार फिर से इस जोड़ी को दोहराने जा रहे हैं। लेकिन अब करन जौहर ने इस बात को सिरे नकार दिया है कि कैटरीना उनकी फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। वैसे देखा जाए तो करीना कपूर और रितिक रौशन की जोड़ी भी अभी तक कई बार फिल्मों में नज़र आ चुकी है और इस जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद भी किया है। यादें, मैं प्रेम की दीवानी हूं और कभी खुशी कभी गम में रितिक और करीना कपुर की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई थी।

करीना कपूर जो कि पिछले कुछ समय से बोल्ड किरदार निभा रही हैं। हिरोइन फिल्म में उन्होंने एक बोल्ड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था और उसके बाद सलमान खान की फिल्म दबंग 2 में फेविकॉल नाम का एक सेक्सी आईटम सॉंग किया था। अब अचानक करीना को एक देवी के रुप में देख वाकई लोग हैरान रह जाएंगे। वैसे भी शादी के बाद करीना कपूर ने फैसला कर ही लिया है कि वो अब बोल्ड किरदार नहीं निभाएंगी बल्कि सिर्फ अच्छे और चुने हुए किरदार ही करेंगी। क्योंकि उनके मियां यानी छोटे नवाब सैफ अली खान को ये सब पसंद नहीं है। तो अब शादी के बाद करीना को पटौदी खानदान की बहू के मुताबिक ही रोल निभाने होंगे। तो देखिये करीना कपूर का देवी रुप लोगों को कितना भाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X