करीना बनेंगी साहिर लुधिनायवी की गर्लफ्रैंड अमृता प्रीतम!

करीना कपूर और फरहान अख्तर पहली बार एक साथ किसी फिल्म में काम करने वाले हैं और ये फिल्म भी एक बायोपिक होगी जो कि मशहूर उर्दू कविताकार और हिंदी गीतकार साहिर लुधियानवी के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर साहिर लुधियानवी का किरदार निभाएंगे और करीना कपूर उनका अपोजिट किरदार में होंगी। करीना का किरदार अमृता प्रीतम का प्रतिबिंब होगा जो कि साहिर जी की लव लेडी थीं। हालांकि ये खबरें काफी जोरो शोरों से चल रही हैं लेकिन करीना का कहना है कि अभी तक उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं कहा है। करीना ने कहा कि वो अभी तक सोच रही हैं कि वो फिल्म करें या नहीं।

करीना कपूर ने हाल ही में फिल्म गोरी तेरे प्यार में के इंटरव्यू के दौरान कहा मुझे ये फिल्म ऑफर हुई है और मैं अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। मैंने अभी तक हां नहीं की है। वैसे तो चर्चा यही है कि अगर करीना कपूर इस फिल्म के लिए हां कर देती हैं तो बॉलीवुड को करीना कपूर और फरहान अख्तर के रुप में एक नयी जोड़ी मिलेगी। इस फिल्म का निर्माण करेंगी आशी दुआ और फिल्म के निर्देशक होंगे जसमीत रीन। करीना कपूर एक बार फरहान की बहन जोया की फिल्म को मना कर चुकी हैं। लेकिन इस बात से उनके और जोया या फरहान के बीच कोई गलफहमी नहीं पैदा हुईं।

करीना ने इस बात पर कहा "ये एक एक्टर का फैसला होता है कि उसे फिल्म करनी है या नहीं। मैं आ जभी जोया और फरहान की अच्छी दोस्त हूं। दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं। और अभी वो लोग मुझे फिल्में ऑफर करते रहते हैं।" करीना कपूर ने करन जौहर की अगली फिल्म शुद्धि के लिए एक काफी टफ फीजीक बनाई है और इस बारे में उन्होंने कहा "मुझे एक्शन फिल्में नहीं पसंद है वो ज्यादा एक्साइटेड नहीं करती हैं। मैंने टशन की थी और वो काफी है। साइज जीरो अब ओवर हो चुका है अब लोग मुझे वैसे ही पसंद करते हैं जैसी मैं हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X