और इमरान संग इंटिमेट होंगी बहू-बेगम..

करीना कपूर जो कहती हैं वह करती भी हैं, उन्होंने शादी के बाद ऐलान किया था कि शादी से उनके प्रोफेशनल काम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है जो कि अब सही रूप से चरितार्थ भी हो गया है। खबर आ रही है कि एकता कपूर और करण जौहर की की जिस फिल्म में करीना कपूर पहली बार इमरान हाशमी के साथ काम कर रही हैं, उस फिल्म में वह इमरान संग काफी बोल्ड सीन देने वाली हैं।

एकता ने करीना कपूर को इमरान हाशमी संग लिपलॉक देने के लिए मना लिया है। तो वहीं प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह जो कि करीना कपूर की शादी के बाद पहली रिलीज फिल्म हैं, में भी करीना कपूर ने अजय देवगन के साथ बोल्ड दृश्य दिये हैं।

जिससे साबित होता है कि करीना का बिंदासपन पहले की ही तरह जारी है। पटौदी खानदान ने शायद करीना कपूर पर कोई पाबंदी नहीं लगायी है क्योंकि जब नवाब साहब सैफ अली खान फिल्मी हिरोईन संग लिपलॉक और इंटिमेट सींस देते हैं तो भला करीना पर पाबंदी क्यो लगे?

खैर यह करीना कपूर का निजी मामला है, हमारे-आपके लिए यही खास है कि करीना कपूर अपने पुराने कलेवर पर फिल्मी पर्दे पर दिखायी देंगी जिसे देखकर लोग फेविकोल की तरह स्क्रीन से चिपक जायेंगे।

आईये आपको बताते हैं कि करीना से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X