OMG शाहिद कपूर की बारात में करीना कपूर खान भी होंगी शामिल!
जब वी मेट में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को भला कौन भूल सकता है। आज भी ये जोड़ी हमारे जहन में बसी हुई है। शाहिद कपूर और करीना कपूर की रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ कैमिस्ट्री के भी लोग दीवाने थे। लेकिन अब करीना कपूर तो हो गयीं खान और शाहिद भी जल्द ही मीरा राजपूत संग सात फेरे लेने की तैयारी में हैं।
करीना कपूर की शादी में तो शाहिद शामिल नहीं हुए लेकिन शाहिद की शादी के जश्न में करीना कपूर के शामिल होने के चांसेस हैं। हुआ कुछ यूं कि हाल ही में बजरंगी भाईजान के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर खान जब मीडिया से मुखातिब हुईं तो शाहिद कपूर की शादी को लेकर उनसे पूछा गया। [Shocking age gaps करीना-सैफ, आमिर-किरण राव से लेकर डिंपल-राजेश खन्ना तक!]
करीना कपूर ने कहा कि शाहिद ने उन्हें शादी के बारे में बताया था लेकिन अभी इस विषय पर उनकी बात नहीं हुई। लेकिन अगर शाहिद कपूर उन्हें शादी में बुलाते हैं तो वो जरुर शामिल होंगी। करीना कपूर ने ये भी बताया कि उड़ता पंजाब की शूटिंग के दौरान शाहिद से उनकी कोई बात नहीं हुई क्योंकि उन्होंने साथ में कोई सीन शूट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications












