मैं सुपरस्टार हूं- करीना कपूर

करीना ने कहा "मैं सुपस्टार हूं। ये फिल्म एक सुपरस्टार की जिंदगी पर आधारित है। मैं लगातार खुद से पूछती रही कि अगर मुझे खुद असल जिंदगी में इन सारी चीजों से गुजरना पड़े तो क्या होगा? माही इकलौता किरदार है जिसे मैंने जिया है। लोगों को लगता है कि गीत (जब वी मेट में करीन का किरदार) किरदार को ही मैन जिया है लेकिन ये गलत है। इस फिल्म के हर एक फ्रेम को मैन दिल से महसूस किया है। "
करीना ने आगे कहा "जबसे मैं अपनी मां के पेट में थी मैं हिरोइन बनना चाहती थी। मैं चाहती हूं कि लोग स्क्रीन पर मुझे देखकर कहें कि इसी ने गीत का किरदार भी कया था और ये किरदार भी। ये कनेक्ट होता है। मैं सिर्फ कुछ किरदारों में ही बंधकर नहीं रहना चाहती। मैं 50- 60 साल की उम्र तक एक्टिंग करना चाहती हूं।"
करीना कपूर की फिल्म हिरोइन जिसका निर्देशक मधुर भंडाकर ने किया है इसी माह की 21 तारीख को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड की एक्ट्रेस के जिंदगी की कहानी को बहुत ही बारीकी से पेश किया गया है। करीना कपूर ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है और उनका साथ दिया है अर्जुन रामपाल ने।


Click it and Unblock the Notifications