'हिरोईन' को 'द डर्टी पिक्चर' की नकल कहे जाने पर भड़की करीना
मधुर भंडारकर की विवादास्पद और चर्चित फिल्म हिरोइन को विद्या बालन की हालिया हिट फिल्म द डर्टी पिक्चर से प्रभावित बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया है कि फालतू ही लोग इस बात का हल्ला मचा रहे हैं कि यह अलग कहानी वाली फिल्म है यह पूरी तरह एकता की फिल्म द डर्टी पिक्चर की कॉपी है।
जिसका खंडन खुद करीना कपूर ने किया है। उन्होंने गुस्से में कहा कि द डर्टी पिक्चर और हिरोईन में जमीन आसमान का अंतर है। एकता की फिल्म सिल्क स्मिता की कहानी से प्रभावित थी जबकि मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन में उनका माही खन्ना का किरदार आज की हिरोइन का है।
यह एक ऐसी हिरोईन की कहानी है जिससे लोग सिर्फ पैसे के लिए प्यार करते हैं, इस बात से वो जानती भी है लेकिन वो अकेलेपन से डरती है इसलिए ऐसे लोगों का साथ देती है।बाद में उसे लगता है कि उसे जिससे मुहब्बत है वो उम्र में उससे काफी छोटा है लेकिन अंत में वो वहां भी गलत साबित होती है और अपना जीवन खत्म कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications
