करोड़ों की मालकिन Kareena Kapoor खाती हैं ये 5 रुपये वाला बिस्किट! फोटो ने मचाई हलचल
Kareena Kapoor Khan Chai Biscuit: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक बेहद नॉर्मल लेकिन प्यारा पल शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शाम की चाय की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ 5 रुपये वाला बिस्कुट भी नजर आया।

चाय और बिस्कुट का सिंपल कॉम्बिनेशन
तस्वीर में एक कप चाय और उसके साथ रखे दो बिस्कुट दिखाई दे रहे थे। करीना ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें चाय के साथ यह सादा बिस्कुट खाना अच्छा लगता है और इसमें अलग ही मजा है। यह कोई आम बिस्कुट नहीं, बल्कि बहुत फेमस पारले जी बिस्कुट है। उनकी यह पोस्ट इसलिए खास बन गई क्योंकि एक बड़ी स्टार होने के बावजूद वह इतनी साधारण चीजों का भी आनंद लेती हैं।
फैंस को पसंद आई सादगी
करीना की लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार उन्होंने दिखाया कि उन्हें आम लोगों की तरह साधारण चीजें भी पसंद हैं। फैंस को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
करीना का हाल का लुक
करीना कपूर ने हाल ही में जूलिया रॉबर्ट्स का लुक को री-क्रिएट किया है। करीना लेटेस्ट अपीयरेंस के लिए रेड कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहनकर आईं। एक्ट्रेस का ये गाउन Vicky Teil Couture 1987 का ओरिजन पीस है। यही नहीं हसीना ने इस गाउन को पहनकर 1990 में आई आइकॉनिक फिल्म'प्रीटी वुमन' के जूलिया रॉबर्ट्स के लुक को भी री-क्रिएट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












