अब करीना और इकबाल की पत्नी तरीना में जंग

सैफ अली खान और इकबाल शर्मा के बीच हुई मारपीट का मामला अभी सुलझा ही नहीं कि अब इकबाल की पत्नी तरीना शर्मा और करीना कपूर के भी तकरार शुरू हो गई है।

करीना ने अपने बयान में इकबाल और तरीना को ही गलत बताया था। बेबो का कहना था कि पहले सैफ को उकसाया गया था। करीना की इस बात को लेकर इकबाल की वाइफ ने इन सैफ और करीना को आड़े हाथों लिया है। तरीना कहती हैं कि हम अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, एक समय इकबाल के पूर्वजों ने महात्मा गांधी की साउथ अफ्रीका में मदद की थी। इसलिए उन्हें किसी भी तरह का पब्लिक अटैंशन नहीं चाहिए।

उन्हें नहीं पता था कि सैफ और करीना कौन हैं। तरीना ने यह भी कहा कि करीना ने सब झूठ कहा है। वह भी घटना के समय अपने पति के साथ ही थीं।

उन्होंने साफ कहा कि बॉलीवुड से ज्यादा परिवार और पति उनके लिए जरूरी हैं। उन्हें इस मामले में बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोग सपोर्ट करने के लिए आगे भी आए हैं। तरीना ने साफ कहा कि वो उसदिन अपने परिवार के साथ डिनर करने वहां गए थे ना कि किसी भी तरह की पब्लिसिटी बटोरने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X