..................... Kareena Kapoor talks about 'romance' in 'Satyagraha' - Hindi Filmibeat

'सत्याग्रह' के रोमांस ने करीना को और रोमांटिक बना दिया..

इन दिनों शादी के बाद बतौर अभिनेत्री अपनी पहली रिलीज फिल्म को लेकर खासा चर्चा में हैं अभिनेत्री करीना कपूर। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, जिसके लिए अपने पति सैफ के साथ वह जल्द ही विदेश से छुट्टियां बिताकर वापस आ गयी हैं। अपनी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में जहां करीना ने कबूला कि पत्रकारों का काम बेहद कठिन होता हैं तो वहीं उन्होंने फिल्म के रोमांटिक पहलुओं के बारे में भी बात की।

करीना ने कहा कि निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में उनकी प्रेम कहानी कुछ अलग है। फिल्म में उनका रोल उनके 13 साल के फिल्मी करियर में निभाये अब तक सभी रोल से काफी अलग है। फिल्म में वह अभिनेता अजय देवगन की प्रेमिका बनी हैं और एक टीवी पत्रकार हैं जिसका नाम यासमीन अहमद है। अजय के साथ पहले भी ओमकारा जैसी हिट फिल्म देने वाली करीना को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।

करीना और अजय देवगन पर फिल्माया गया गाना 'रस के भरे तोरे नैना' की तारीफ करते हुए करीना ने कहा कि उन्हें लगता है कि लोग इस गाने को पसंद करेंगे क्योंकि इस गाने में एक ठहराव है जिेसे दिल से महसूस किया जा सकता है। करीना ने कहा कि सत्याग्रह के रोमांस ने उन्हें और रोमांटिक बना दिया। करीना ने यह बातें 'सत्याग्रह : द स्टोरी बिहाइंड द रेवोल्यूशन' की लांचिंग के वक्त कही जिसे कि फिल्म रिलीज से पहले मार्केट में लाया गया है।

इस फिल्म में करीना के साथ अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, अमृता राव औऱ मनोज बाजपेई हैं। फिल्म देश के ज्वलंत मुद्दे पर है। फिल्म सत्याग्रह शुक्रवार यानी कि 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक प्रकाश झा है जिन्होंने अमिताभ के लिए फिल्म में ड्रेस डिजाइनर का रोल भी किया है।फिल्म की पूरी शूटिंग भोपाल में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X