#BoldBayaan: "मुझे मेरी मां के पेट से एक्टर ही बनना था"
करीना कपूर इस समय अपने बेस्ट समय को जी रही हैं और इससे भी ज़्यादा मज़ेदार बात है कि वो इस समय को इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने कहा कि वो चाहते थे कि गोलमाल 4 में करीना ही हों लेकिन वो प्रेगनेंट थीं इसलिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया।
[#ViralPics: प्रेगनेंट करीना कपूर और उनकी ये 10 तस्वीरें देख हंसते रह जाएंगे]
इस पर करीना ने दो टूक जवाब दिया है कि मैं प्रेगनेंट हूं या नहीं हूं, इससे क्या फर्क पड़ता है। रोहित मेरे पास गोलमाल 4 का ऑफर लेकर आए ही नहीं।

इतना ही नहीं जब करीना से पूछा गया कि प्रेगनेंसी के बाद क्या वो फिल्में कर रही हैं तो करीना का जवाब था कि मैं जैसी हूं मैं आपको मेरी आने वाली फिल्मों में वैसे ही दिखूंगी। अगर बेबी बंप के साथ तो बेबी बंप के साथ ही सही। इसका मतलब वीरा दी वेडिंग में भी करीना इसी लुक में नज़र आएंगी।
["पूरे बॉलीवुड को करना था यही एक रोल....मैंने फिल्म ही बंद कर दी"]
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपना काम बहुत ही ज़्यादा पसंद है और वो 80 साल तक यही करना चाहेंगी। उन्हें अपनी मां के पेट से ही एक्टिंग करनी थी और वो वही कर रही हैं।
अब करीना की बात का रोहित शेट्टी के पास कुछ जवाब है या नहीं, पता नहीं लेकिन करीना कई बार ऐसे बोल्ड बयान दे चुकी हैं -
काम बांटते चलो
मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैंने दूसरों को काम दिया है। जितनी फिल्में मैंने रिजेक्ट की है मैं उम्मीद करती हूं कि बाकी लोग उन्हें करके बड़े स्टार बन सकें।
मेरी बहन ने किया हो....मैं नहीं
मेरी बहन ने डेविड धवन के साथ काम कर करके भले ही अपना करियर बनाया हो पर मैं बस अच्छे फिल्ममेकर के साथ काम करूंगी। मैं उस तरह की नहीं हूं जो कोई भी फिल्म कर ले।
मेरे हिसाब से चलो....
मैं शादीशुदा हूं और उसी के साथ काम करूंगी जो मेरे हिसाब से अपना शेड्यूल मैनेज करे। मैंने दिल धड़कने दो इसलिए नहीं की क्योंकि मैं अपने पति और परिवार से दूर तीन महीने क्रूज़ पर नहीं बिता सकती।
ओबामा तक मेरे चर्चे हैं...
सैफ और करीना की शादी की ही बात हर कोई करता है। हमें लगता है कि ओबामा को भी बस इसी बारे में बात करनी चाहिए। लोगों ने मेरी शादी के बारे में बात कर करके मुझे इरिटेट कर दिया है।
कन्फ्यूज़ आदमी है भंसाली
संजय लीला भंसाली कन्फ्यूज़्ड आदमी है। उसे पता नहीं है कि उसे क्या करना है। वो अपने वादे से भी मुकर जाता है। अगर मैं कल को बिल्कुल फ्लॉप भी हो जाउं तो भी उसके साथ काम ना करूं।
करिश्मा से बेहतर कोई नहीं
मैं बाकियों को पूरा सम्मान देते हुए यह कहना चाहती हूं कि करिश्मा से बेहतर, नॉन ग्लैमरस और बिना मेकअप का लुक कोई नहीं ले सकता।
फैशन से बहुत बड़ी है हीरोइन
मधुर भंडारकर मुझे हीरोइन में लेने के लिए उतावले थे। ये फैशन से बहुत बड़ी फिल्म है और केवल मेरे ही लिए लिखी गई थी।
मैं सलमान फैन नहीं हूं
मैं बिल्कुल भी सलमान फैन नहीं हूं। मैं उनको भी बताती हूं कि वो कितनी अजीब एक्टिंग करते हैं। वो बहुत ही गंदे एक्टर हैं।
माधुरी - श्रीदेवी कौन सा हिट थीं
मेरे लिए ये ज़्यादा मायने रखता है कि मैं टॉप पर हूं। माधुरी दीक्षित ने 9 फ्लॉप के बाद पहली हिट दी थी और श्रीदेवी ने तो अपने पूरे करियर में कोई ब्लॉकबस्टर दी ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications









