सैफ का बर्थडे मनाने के लिए करीना छुट्टी पर!
करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की आज कल की काफी सुर्खियों में रहने वाली जोड़ी है। इस जोड़ी से जुडी छोटी से छोटी खबर जानेने के लिए लोग हमेंशा उत्सुक रहते हैं। अब खबर है कि सैफ अली खान का जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर लगभग दो हफ्तों के लिए छुट्टी पर हैं। करीना कपूर ने सोचा है कि इस बार वो सैफ अली खान को उनके जन्मदिन पर एक बेहतरीन तोहफा देंगी और उस तोहफ स्वरुप वो खुद सैफ के साथ रहेंगी और अपनी बिजी जिंदगी से वक्त निकालकर सैफ के साथ शेयर करेंगी।
सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी शादी के बाद से ही काफी व्यस्त हैं। यहां तक की शादी के बाद जब वो लोग कुछ दिन हनीमूनके लिए बाहर गये तभी यश चोपडा़ के निधन के चलते उन्हें तुरंत ही वापस आना पड़ा। उसके बाद करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्मों की शूटिंग शुरु हो गयी और दोनों अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गये। फिल्हाल सैफ के जन्मदिन पर करीना कपूर ने पूरा फैसला किया है कि वो अपने काम से ब्रेक ले रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म सत्याग्रह भी अब कंप्लीट हो चुकी है और उसका प्रमोशन भी करीना ने शुरु कर दियाहै।
काम से ब्रेक लेकर करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ कुछ व्यक्तिगत पल बिताना चाहती हैं। दूसरी तरफ खबर ये भी है कि करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर जल्दही एक डॉक्यूमेंट्री में भी नज़र आने वाले हैं। जिसके बारे में हाल ही में करीना कपूर ने कंफरेमेशन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











