जब चाय की दुकान पर मिले अजय, करीना
भोपाल। इन दिनों निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग मध्य प्रदेश के चिकलोद में चल रही है। जहां पर करीना कपूर ने एक चाय की दूकान पर अजय देवगन का इंटरव्यू लिया। गौरतलब है कि करीना फिल्म में एक जर्नलिस्ट का रोल कर रही है।
शूटिंग के दौरान अपने चहेते सितारों को देखने के लिए लोगों ने उस स्थान को घेर लिया जिसके कारण कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी।
ऐसे माहौल में प्रकाश झा ने उस स्थान को कवर करवाकर शॉट पूरा करवाया। यह फिल्म का पहला शॉट है। फिल्म अन्ना हजारे के आंदोलन और लोकपाल बिल पर आधारित है। यह फिल्म अगस्त में आयेगी। सत्याग्रह से पहले प्रकाश झा की राजनतिक ड्रामें पर आधारित 'राजनीति' भी आ चुकी है। जो कि एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में रणवीर कपूर, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और अर्जुन रामपाल थे।
'सत्याग्रह' फिल्म की शूटिंग भोपाल से 15 किलोमीटर दूर चिकलौद में चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications












