Viral Video: करीना को मिलने लगी बधाई, तुरंत ले ली मीडिया की क्लास

करीना कपूर, हाल ही में अपनी बहन करिश्मा कपूर की वेब सीरीज़ मेंटलहुड के प्रीमियर पर पहुंची। यहां पर, करीना कपूर को फोटोग्राफर्स ने बधाई देनी शुरू कर दी। पहले करीना को समझ नहीं आया तो उन्होंने पूछ ही डाला - किस बात की बधाई!

फोटोग्राफर्स ने भी चुटकी लेते हुए कहा - इंस्टाग्राम डेब्यू की। लेकिन बेबो भी ऐसे छोड़ने वालों में से कहां हैं। उन्होंने तुरंत कहा - हां अब तुम लोग मुझे और परेशान करना।

kareena-kapoor-takes-a-dig-at-photogs-who-congratulated-her-instagram-debut

गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। इसके बाद से फैन्स बस उनके इंस्टाग्राम हैंडल से चिपके बैठे हैं। क्या पता कब कौन सी तस्वीर आ जाए।

करीना ने जहां पहले तैमूर की एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि बस एक ही इंसान है जो मेरा फ्रेम चुरा सकता है। और मैं बर्दाश्त कर सकती हूं। तैमूर की इस तस्वीर पर ढेरों लाइक और कमेंट आए।

इसके बाद करीना ने सैफ की एक गिटार बजाती तस्वीर शेयर की और लिखा - मेरा प्यार, हमेशा अपनी ही धुन बजाता रहता है।

ये तो हुईं करीना के इंस्टाग्राम की तस्वीरें। हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी तस्वीरें, जो हैं बेहद प्यारी लेकिन करीना शायद ही उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर डालें।

देखिए करीना कपूर का मज़ेदार वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X