OMG...करीना कपूर ने मारा दीपिका पादुकोण को ताना..वो भी हॉलीवुड पर!
करीना कपूर ने दीपिका पादुकोण पर हाल में ही ताना मारा है। जानिए क्या कहा करीना कपूर ने।
करीना कपूर प्रेग्नेंसी और तैमूर के जन्म के बाद पूरी तरह से बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर पूरे फॉर्म में नजर आई। हर सवाल का उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया जिसके लिए वो जानी जाती हैं।
करीना कपूर से दरअसल किसी जर्नलिस्ट ने पूछा कि हॉलीवुड से आने के बाद ब्रांड वैल्यु बढ़ जाती है और उसने करीना से बॉलीवुड के अलावा भी करियर ऑप्शन के बारे में पूछा और इसपर करीना कपूर का शानदार रिप्लाई था। हॉलीवुड में जाने से ब्रांड वैल्यु बढ़ जाने पर करीना कपूर ने कहा कि हॉलीवुड में जाकर काम करने से कोई फर्क नहीं पड़ता ।

अगर कोई हॉलीवुड जाता है और उसकी सैलेरी बढ़ जाती है। इस बात का मुझे जरा भी आइडिया नहीं है। करीना कपूर ने ये भी कहा कि ब्रांड वैल्यु का बॉलीवुड और हॉलीवुड से कोई लेना देना नहीं है। ब्रांड वैल्यु आप कितना डिलिवर करते हैं इसपर निर्भर करता है और आपकी पर्सनैलिटी पर।
इतना ही नहीं करीना कपूर ने ये भी कहा कि कोई भी एक्ट्रेस डिलिवरी के 46 के अंदर काम पर नहीं निकल जाती लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मुझे पता है कि ये नैचुरल है। मेरा वजन बढ़ा ये भी नॉर्मल है।


Click it and Unblock the Notifications